वेसे तो पूरे साल के हर दिन ही इस दुनिया में बच्चे जन्म लेते है| पर क्या आपको पता है की किस महीने में जन्मे बच्चो का बड़े होकर स्वभाव कैसा होता है| आपने बहुत से बच्चे देखे होंगे जो बहुत ही चतुर होते है और कुछ बहुत ही भोले होते है, तो कुछ अच्छी किस्मत वाले होते है| आज हम आपके जन्म लेने वाले महीने के बारे में बात करने जा रहे है| क्योंकि जिस महीने में आपने जन्म लिया है वह आपके भविष्य से जुड़ा हुआ होता है|
वैसे तो हर दिन और माह की एक विशेष प्रकृति होती है। इस दौरान जब भी किसी जातक का जन्म होता है तो उसके गुण-दोषों में माह और दिन का भी योगदान होता है। ज्योतिष (Astrology) में आपके जन्म का दिन और तारीख के साथ-साथ महीनो का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। आज के इस लेख में हम आपको नवंबर माह में जन्मे लोगो के बारे में आपको 10 रोचक बातें बताएँगे जिससे आप यह भी जानने की कोशिश कर सकते हैं की नवंबर में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं, हो सकता है इनमे से कुछ बातें आपको पता हो और कुछ नहीं तो बिना समय बिताये चलिए जानते हैं 10 interesting facts about those who born in November month in Hindi.
नवंबर माह में पैदा होने वाले लोगो की 10 रोचक बातें
1. नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों में प्यार का अथाह सागर होता है। जिसे प्यार करेंगे वह अगर ना मिल पाए तो भी उसे भूल नहीं पाएंगे। और जो अगर प्यार मिल जाए तो उसकी खुशी के लिए खुद को मिटाकर भी तृप्त नहीं होते। फिर वही बात कि अत्याधिक दयालु जो होते हैं। कुछ युवा जो नवंबर में जन्मे हैं और जिनकी राशि वृश्चिक या मेष है उन पर कंजूस होने का आरोप लग सकता है अन्यथा सामान्यत: नवंबर के युवा दिल के इतने उदार होते हैं कि सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए खुद की जेब खाली करके भी खुश रहते हैं।
2. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग दोस्तों के लिए कुछ करें या ना करें दोस्त मगर इन पर जान लुटाने के लिए तैयार खड़े रहते हैं, क्योंकि आपके भोलेपन के वे कायल होते हैं। आपकी तरक्की से जलने वालों के लिए चेतावनी है कि नवंबर वालों के दुश्मन सीधे मुंह की खाते हैं|
3. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग अपने आप में काफी गुप्त होते हैं, अगर इन्हें कोई समस्याएं भी होती हैं तो वे उन्हें खुद ही हल करना चाहते हैं। यह लोग अपनी समस्याओं की वजह के कारण दूसरों को परेशान नहीं करना चाहते। जितना संभव हो, वे दूसरों की सहायता लेना पसंद नहीं करना चाहते हैं|
4. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग यूं तो दुनिया में बड़े ही शांत और सौम्य व्यक्ति के रूप में जाने जाते है, परन्तु जिस व्यक्ति ने आपका गुस्सा देखा है, वही जानता है कि आपके भीतर कितना तूफान भरा है। यह लोग हर छोटी-बड़ी बात को दिल से लगा लेने वाले होते हैं, इसलिए जब इनका दिल टूट जाता है| तो यह लोग बहुत जल्दी टूट जाते है| इनके दोस्त इनके भोलेपन के दीवाने होते है|
5. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग इंसान को पहचानने की विलक्षण शक्ति होती है। इन लोगों पर कभी कोई गुस्सा नही सकता क्योंकि इनकी मासूमियत और पर्सनालिटी ही इतनी प्रभावशाली होती है, कि सामने वाला अपनी बात को कहने से पहले दो बार सोचने पर बाध्य हो जाता है। आप खुले विचारों वाले और बिंदास होते है, सच बोलने के लिए आप हमेशा ही तैयार रहते है|
6. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग अस्थिर प्रकृति के होते हैं, लेकिन इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। शारीरिक गठन गठीला व कद मंझला होता है। इनका मस्तिष्क विशाल होता है। अनजान व्यक्तियों से तुरंत सम्पर्क बनाने मे माहिर होते हैं। इनकी इच्छा शक्ति प्रबल होती है। अपने चुम्बकीय आकर्षण के धनी होते है, यह लोग काफी लोकप्रिय होते हैं।
7. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग इस दुनिया में सबकी भलाई करने के लिए जन्मे हैं। यह लोग अत्यंत दयालु और परोपकारी होते हैं। सहनशक्ति के हिसाब से भी यह लोग कमाल के होते हैं। जब तक इन लोगो का स्वाभिमान हर्ट ना हो जाए तब तक हर छोटी-बड़ी बात आप सिर से गुजर जाने देते हैं।
8. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग अतीत से गहरा लगाव रखते है। यह हर पहली बात या पहली चीज अपनी स्मृति में संजोकर रखते है। अक्सर इस माह में जन्मे लोग संवेदनशील लेखक, पुलिस, पत्रकार, कलाकार, सर्जन या गुप्तचर विभाग में होते हैं। मन इनका बच्चों की तरह होता है, इसीलिए बच्चों से इन्हें बेहद प्यार होता है।
9. नवंबर में जन्म लेने वाली कन्याएं बहुत भावुक होती है| पर होती प्रेक्टिकल हैं। चोट खाने पर खुद को समय पर संभाल लेती है। यही वजह है, कि अपने दुख के लिए कभी दूसरों का कंधा इस्तेमाल नहीं करती। बेमिसाल सहनशक्ति के कारण जीवन की हर जंग जीत लेती है। अभिव्यक्ति थोड़ी सी कमजोर होती है, इसलिए उम्मीद करती है, कि इनके आसपास के लोग इनकी बात स्वयं समझ लें। लोग जब इन्हें समझ नहीं पाते हैं, तो ये झल्ला पड़ती हैं।
10. नवंबर में जन्म लेने वाले लोग प्रेम के क्षेत्र में अग्रणी व सौभाग्यशाली होते हैं, क्योंकि ये वहां भी अपना वर्चस्व रखते हैं| और अपनी ही शर्तों पर प्यार करते हैं। इनके तुनकमिजाजी होने का प्रमुख कारण है, कि ये अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते और दूसरों से यह अपेक्षा रखते हैं, कि वे उनकी इच्छानुसार चलें। इनका एक और विचित्र स्वभाव होता है| कि ये अपना मतलब निकालने के लिए दुश्मन से भी हाथ मिला लेते हैं| और स्वार्थ सिद्ध होने के बाद उससे पल्ला भी झाड़ लेते हैं। जान-पहचान का दायरा विस्तृत व सामने वाले से काम निकालने मे माहिर होते हैं। ये जातक आलस्य की वजह से अपने निर्धारित लक्ष्य को देरी से प्राप्त करते हैं। इन्हें आर्थिक कमियों से नहीं जूझना पड़ता।
क्या है नवंबर में जन्मे लोगों के लिए शुभ
शुभ अंक: 3,1, 7
शुभ रंग: पिंक, सफेद और चॉकलेटी
शुभ दिन: गुरुवार और मंगलवार
शुभ रत्न: पर्ल और मून स्टोन
सुझाव: तेल में अपना चेहरा देखकर मंदिर में दान करें रूकावटें दूर होंगी।
यह नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में 10 रोचक बातें हैं। अगर आपका जन्म भी नवंबर के महीने में हुआ है तो इस जानकारी से आप अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते है हम उमीद करते है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी| अगर आपके मन में कुछ संका हे तो Coment बॉक्स में कमेन्ट कर के हमे जरुर बताए|
जनवरी माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
फरवरी माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
मार्च माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
अप्रैल माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
मई माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
जून माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
अगस्त माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
सितम्बर माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें
दिसम्बर माह में जन्म लेने वाले लोगो की 10 दिलचस्प बातें