No Widgets found in the Sidebar

भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले भारत रत्न मशहूर वैज्ञानिक डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के अविष्कारों को कौन नहीं जानता | वे अपने जीवन कार्यकाल में जिस भी पद पर रहे उसे पूरी ईमानदारी से निभाया और उनका कार्यकाल सदैव यादगार रहा चाहे वह एक वैज्ञानिक के रूप में हो या भारत के राष्ट्रपति के रूप में हम सभी भली भांति उनके कार्यो से परिचित हैं |

डॉ. ए.पी.जे, अब्दुल कलम का पूरा नाम जैनुल आबदीन अब्दुल कलाम था जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम एक गरीब परिवार में हुआ था | बेहद गरीब परिवार से आने के बावजूद भी अब्दुल कलाम ने हालातों से लड़ते हुए अपनी पढ़ाई पूरी कि और बाद में महान वैज्ञानिक बनें। डॉक्टर कलाम ने ही देश को पहली बैलिस्टिक मिसाइल दी थी। वैसे तो डॉ. कलम का जीवन ही अपने आप में प्रेरणत्मक है फिर भी उन्होंने अपने जीवन में बहुत से ऐसी बाते कहीं जो आज भी छात्रों और युवाओ के लिए काफी कारगर है और भारत के प्रत्येक नागरिक के जीवन में अपनी भूमिका रखती है Dr. A.P.J. Abdul Kalam Azad Quotes in Hindi इस पेज पर हमने उनके कुछ प्रसिद्ध विचार साझा करे जो हर भारतीय को जानना चाहिए और उम्मीद करते हैं आपको ये पसंद आएंगे

  1. सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।
  2. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
  3. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  4. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
  5. जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती हैं।
  6. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
  7. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
  8. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  9. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।
  10. शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा
  11. एक छात्र का सबसे महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि वह हमेशा अपने अध्यापक से सवाल पूछे।
  12. महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।
  13. छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिए
  14. युवाओ को मेरा सन्देश है की कुछ अलग तरीके से सोचे , कुछ नया करने का प्रयत्न करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाये और असंभव को हासिल करें |
  15. हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
  16. शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत की जरूरत होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का
  17. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञानप्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
  18. जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं।
  19. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  20. जिस दिन हमारे सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जायें, उस दिन मान लीजिये आप कामयाब हो गये
  21. एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है , जबकि एक अच्छा दोस्त लाइब्रेरी के बराबर होता है |
  22. इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  23. असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।
  24. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।
  25. चलिए मैं एक लीडर को परिभाषित करता हूँ। उसमे एक विजन और पैशन होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिए बल्कि, उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे हैं। सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।
  26. जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है; जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है; जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती हैं।
  27. शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।
  28. यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं।
  29. मुझे पूरा यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
  30. भ्रष्टाचार जैसी बुराइयाँ कहाँ से पनपती हैं? ये कभी न ख़त्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार-मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़ी जानी होगी और इसे “मैं क्या दे सकता हूँ” की भावना से बदलना होगा।
  31. मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है, कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश हैं।
  32. जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वे हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं, एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ाने की ज़रूरत होती हैं।