भांग (bhang), जिसे हम भगवान शिव का प्रसाद भी मानते हैं, अब रंगों के त्यौहार होली का भी हिस्सा बन चुकी है| होली के जश्न में भांग को वेड, मिठाई और लड्डूओं में मिलकर कई रूपों में पसंद किया जाता है| पर भांग का सबसे प्रचलित रूप ठंडाई ही है| यह एक मीठे दूध से बना पेय है, जिसमे भांग के पौधे की पत्तियाँ मिलायी जाती है| इसे भारत के कई हिस्सों में त्यौहारों में पिया जाता है|
भांग के गुण
भांग बहुत से लोगों का मानना है की भांग एक नशीला पदार्थ है| जो शारीर के लिए नुकसानदायक है| लेकिन सही मात्रा में भांग लेने पर यह फीवर, पेट खराब और लू लगने पर कारगर सिद्ध होता है। इसमें कफ, डायजेशन, भूख बढ़ाने और स्पीच से जुड़ी परेशानियों के ठीक करने के गुण हैं।
Also Read: होली के प्राकृतिक रंग अपने घर पर कैसे बनाए
कैसे बनाए होली में भांग का शरबत (ठंडाई)
आज हम आपको बताएगे की होली के मोके पर आप भांग की यही मशहूर ठंडाई कैसे बना सकते है, और आपने मेहमानों, दोस्तों और खुद इसका लुफ्त कैसे उठा सकते है| तो आइये जानते है भांग की मशहूर ठंडाई बनाने की विधि के बारे में.
सामग्री
1. 1 या 2 कप पानी
2. 15 ग्राम भांग की पत्तियाँ
3. 3 कप गुनगुना दूध
4. ¼ चम्मच गरम मसाला
5. ¼ चम्मच सौंठ
6. ¼ चम्मच सौंफ का पाउडर
7. ¼ चम्मच इलायची पाउडर
8. ¼ चम्मच गुलाबजल
9. 1/2 चम्मच शक्कर या शहद
10. सजावट के लिए बारीक कटे बादाम,गुलाब की पंखुड़ियाँ, पुदीना आदि|
बनाने की विधि
Also Read: होलिका दहन पूजा और शुभ मुहूर्त: क्यों किया जाता है होलिका दहन
⇒ पानी को एक बर्तन में तेज आँच पर रखे, उबाल आने पर बर्तन उतार लें, अब पानी में भांग की पत्तियाँ डालें और लगभग 7 मिनट रखें|
⇒ अब एक छन्नी की मदद से पानी छान कर रख लें, पत्तियौं से भही अच्छी तरह पानी निकल लें|
⇒ एक ओखली में भांग की पत्तियों को 4 चम्मच गुनगुने दूध के साथ पिसें|
⇒ अच्छी तरह पिस जाने पर एक छन्नी की मदद से दूध को छान लें, एस दूध को एक बर्तन में डालकर अलग रख दें|
⇒ ओखली में दुबारा 4 चम्मच दूध डाल कर यह प्रिक्रिया तब तक दोहराएं जब तक पूरा दूध खत्म नही हो जाये|
⇒ अब दूध, पानी और गुलाब जल को मिला लें| इसमें गरम मसाला, सोंठ, सौंफ, इलायची आदि सभी सामग्री मिलाए और अच्छी तरह मिला लें|
⇒ इस मिश्रण को अपने मेहमानों, दोस्तों या खुद पिने से पहले ठंडा होने दें|
⇒ ठंडा होने के बाद इसमें बादाम, गुलाब और पुदीने से सजा कर किसी को दें|
भांग ठंडाई बनाने की एक और विधी
Also Read: होली के रंग छुड़ाने के आसान उपाय
सामग्री
1. पानी- 1 लीटर
2. चीनी- 1 कप
3. दूध- 1 कप
4. बादाम- 1 बड़ा चम्मच
5. खरबुजे के बीज- 1 बड़ा चम्मच
6. खसखस- आधा बड़ा चम्मच
7. सौंफ- आधा छोटा चम्मच
8. इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
9. काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
10. भांग- 15 ग्राम
11. गुलाब की पत्ती- एक चौथाई कप
बनाने की विधि
Also Read: भांग का सेवन करने के फायदे और नुकसान
एक बर्तन में पानी और चीनी 2 घंटे तक भीगो कर रखें। एक कप में बाकी की सामग्री भीगो कर रखें। 2 घंटे बाद इसे मिक्सर में ग्राइंड करें। चीनी के पानी और मिश्रण को अच्छी तरह से घोटें। मिश्रण में दूध मिक्स करें। इलायची पाउडर डालें। 2 से 3 घंटे फ्रीज में ठंड़ा होने के लिए रखें। कसे हुए बादाम के साथ सर्व करें।
जरुरी बातें
ध्यान रखें की भांग का असर होने में 2 घंटे तक लगते है| इसलिए एक बार में 10 – 20 ग्राम भांग का सेवन करने के बाद कम से कम 90 मिनट बाद ही और सेवन का सोचें|
हम उम्मीद करते है, कि आप सभी ने हमारे लिखी हुई पोस्ट पूरे ध्यान से और पूरी पढ़ी होगी, अगर नहीं पढ़ी हो तो एक बार पहले पोस्ट पढ़ें, और अगर फिर आपको कहीं लगे कि भांग की ठंडाई इस तरीके से भी बन सकती है तो कृपया कमेंट के माध्यम से हमें बताएं धन्यवाद।