आज हर सफल व्यक्ति खुद को जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर बनाने में लगा हुआ है. खुद को ऐसे मुकाम पर ले जाने की कोशिश करने में लगा है जहाँ उसका जीवन सुखी और खुशहाली से भरपूर हो. अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए वह नए तरीके ढूंढता है और नए तरीके/विचारों को अपनाता रहता है.
इस कामयाबी को पाने में कई लोग सफल हो जाते है किन्तु कई ऐसे लोग भी होते है जो अपने जीवन में सफलता पाकर भी खुश नहीं रहते. उनके पास दौलत होती है, परिवार होता है, इज्जत होती है तथा अपने ऐशो-आराम की हर चीज को खरीदने के वे काबिल भी होते है. लेकिन उनके पास जो चीज नहीं होती वह है अच्छी सेहत जब वे खुद को स्वस्थ ही नहीं रख पाते तो ऐसी सफलता तथा धन – दौलत उनके किसी काम की नहीं रहती तो आज हम आपको कुछ एसी छोटी-छोटी बातें बताने जा रहे है जिनको आप अपने जीवन शेली में सामिल कर कर अपने जीवन को स्वस्थ और लम्बा जीवन जीने में बहुत मदद मिलेगी.
- सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए
उत्तर – हल्का गर्म
- पानी पीने का क्या तरीका होता है
उत्तर – सिप सिप करके व नीचे बैठ कर
- खाना कितनी बार चबाना चाहिए
उत्तर. – 32 बार
- पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए
उत्तर. – सुबह
- सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए
उत्तर. – सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक
- सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए
उत्तर. – जूस
- दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए
उत्तर. – लस्सी / छाछ
- रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए
उत्तर. – दूध
- खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए
उत्तर. – रात को
- आईसक्रीम कब खानी चाहिए
उत्तर. – कभी नही
- फ्रिज़ से निकाली हुई चीज कितनी देर बाद खानी चाहिए
उत्तर. – 1 घण्टे बाद
- क्या कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए
उत्तर. – नहीं
- बना हुआ खाना कितनी देर बाद तक खा लेना चाहिए
उत्तर. – 40 मिनट
- रात को कितना खाना खाना चाहिए
उत्तर. – न के बराबर
- रात का खाना किस समय कर लेना चाहिए
उत्तर. – सूरज छिपने से पहले
- पानी खाना खाने से कितने समय पहले पी सकते हैं
उत्तर. – 48 मिनट
- क्या रात को लस्सी पी सकते हैं
उत्तर. – नही
- सुबह खाने के बाद क्या करना चाहिए
उत्तर. – काम
- दोपहर को खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए
उत्तर. – आराम
- रात को खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए
उत्तर. – 500 कदम चलना चाहिए
- खाना खाने के बाद हमेशा क्या करना चाहिए
उत्तर. – वज्रासन
- खाना खाने के बाद वज्रासन कितनी देर करना चाहिए
उत्तर. – 5 -10 मिनट
- सुबह उठ कर आखों मे क्या डालना चाहिए
उत्तर. – मुंह की लार
- रात को किस समय तक सो जाना चाहिए
उत्तर. – 9 – 10 बजे तक
- तीन जहर के नाम बताओ
उत्तर.- चीनी , मैदा , सफेद नमक
- दोपहर को सब्जी मे क्या डाल कर खाना चाहिए
उत्तर. – अजवायन
- क्या रात को सलाद खानी चाहिए
उत्तर. – नहीं
- खाना हमेशा कैसे खाना चाहिए
उत्तर. – नीचे बैठकर व खूब चबाकर
- चाय कब पीनी चाहिए
उत्तर. – कभी नहीं
- दूध मे क्या डाल कर पीना चाहिए
उत्तर. – हल्दी
- दूध में हल्दी डालकर क्यों पीनी चाहिए
उत्तर. – कैंसर ना हो इसलिए
- कौन सी चिकित्सा पद्धति ठीक है
उत्तर. – आयुर्वेद
- सोने के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए
उत्तर. – अक्टूबर से मार्च (सर्दियों मे)
- ताम्बे के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए
उत्तर. – जून से सितम्बर(वर्षा ऋतु)
- मिट्टी के घड़े का पानी कब पीना चाहिए
उत्तर. – मार्च से जून (गर्मियों में)
- सुबह का पानी कितना पीना चाहिए
उत्तर. – कम से कम 2 – 3 गिलास
- सुबह कब उठना चाहिए
उत्तर. – सूरज निकलने से डेढ़ घण्टा पहल
इन उपायों को अपने जीवन शेली में शामिल कर के आप अपने जीवन को और भी अच्छे से जी सकते है आप सब तो जानते ही है की स्वस्थ शारीर से ही स्वस्थ जीवन मिलता है